लिफ्ट खराब होने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कई दिनों बाद चला पता


गुजरात। Vapi से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति की लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग की लिफ्ट पहले से खराब थी, लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति को इसका अंदाजा नहीं हुआ और जैसे ही उन्होंने लिफ्ट का दरवाजा खोला, वे सीधे नीचे गिर गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के कई दिनों तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। लोगों को तब शक हुआ जब वहां से बदबू आने लगी। इसके बाद जब जांच की गई और CCTV फुटेज खंगाले गए, तब पूरी घटना सामने आई।
फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है और लिफ्ट में लापरवाही को लेकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights