दिल दहला देने वाली घटना: युवक के सीने के आर-पार घुसा 10 फीट का सरिया


अलीगढ़। जनपद में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक युवक के सीने के आर-पार करीब 10 फीट लंबा लोहे का सरिया घुस गया।
😱 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि सरिया युवक के शरीर को पूरी तरह चीरते हुए निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।
🚑 युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए सरिये को मौके पर ही करीब 4 फीट तक काटा गया, ताकि उसे एंबुलेंस में बैठाया जा सके। बताया जा रहा है कि घायल युवक रास्तेभर दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा।
🏥 फिलहाल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।
📌 घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights