कलेक्ट्रेट सभागार में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर अहम बैठक सम्पन्न
📰 
📍जनपद में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार (15 अप्रैल 2026) को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि लिखित परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा संपन्न होगी।
🕘 परीक्षा समय:
प्रथम पाली: प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
द्वितीय पाली: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक
📚 परीक्षा व्यवस्था: जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रत्येक पाली में लगभग 8400 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
👮 सुरक्षा एवं निगरानी: परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक एवं परीक्षा सहायकों की नियुक्ति भी कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
⚠️ जिलाधिकारी के निर्देश: जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने और परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
👉 प्रशासन ने परीक्षार्थियों से भी अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।