मुजफ्फरनगर से सनसनीखेज मामला न हक मिला, न इज्जत… फोन पर दे दिया 3 तलाक
I 
मुजफ्फरनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला को कथित तौर पर उसके शौहर ने फोन पर तीन तलाक देकर घर से बेदखल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, हाजी इरफान कुरैशी की बेटी और पूर्व BSP सांसद याकूब क़ुरैशी की भतीजी को उसके पति मोहम्मद फराज ने तीन तलाक दे दिया।
बताया जा रहा है कि मोहम्मद फराज ने अपनी पत्नी के भाई से करीब 4 करोड़ रुपये उधार लिए थे। जब रकम वापस मांगी गई तो उसने विवाद के बीच फोन पर ही तलाक दे दिया।
पीड़िता जब अपने ससुराल पहुंची तो आरोप है कि फराज ने उसे घर में घुसने तक नहीं दिया और गेट से ही भगा दिया।
सबसे दर्दनाक बात यह है कि पीड़िता की दो बेटियां अभी भी उसके पति के पास हैं, जिससे महिला मानसिक रूप से बेहद परेशान है।
👉 मामला अब तूल पकड़ रहा है और पुलिस में शिकायत की तैयारी की जा रही है।
📌 सवाल खड़ा होता है—क्या कानून का डर खत्म हो गया है?