रिश्वतखोर दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, पकड़ते ही छूटे पसीने
🚨
आजमगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन विंग ने सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि दरोगा ने एक मुकदमे से नाम निकालने के लिए पीड़ित से 1 लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित अवनीश रॉय ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी।
शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत आरोपी दरोगा को रिश्वत लेते ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान दरोगा की घबराहट साफ दिखाई दी।
🔎 क्या है पूरा मामला?
मुकदमे से नाम हटाने के बदले मांगी गई थी मोटी रकम
एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप लगाकर किया गिरफ्तार
20 हजार रुपये लेते ही दबोचा गया आरोपी
अब आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।