अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ा | बड़ी खबर

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कड़ा बयान देते हुए चेतावनी दी है कि अगर बुधवार तक Iran के साथ समझौता नहीं हुआ, तो बमबारी फिर से शुरू की जा सकती है।
बताया जा रहा है कि फिलहाल जारी सीजफायर को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और इसे बढ़ाने पर सस्पेंस बना हुआ है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर समझौता नहीं होता है तो मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ सकता है, जिसका असर वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है।
👉 अब दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या दोनों देशों के बीच समय रहते समझौता हो पाता है या हालात फिर से युद्ध की ओर बढ़ते हैं।