सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी ने रद्द किया केरल दौरा


गुरुग्राम। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष Sonia Gandhi को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
मां की तबीयत को देखते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने अपना प्रस्तावित केरल दौरा रद्द कर दिया है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है।
फिलहाल पार्टी की ओर से सोनिया गांधी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights