लखनऊ में दो दबंग अपराधी जिलाबदर, गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई


लखनऊ। Uttar Pradesh Police ने कमिश्नरेट क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। थाना नगराम और मोहनलालगंज क्षेत्र के मनबढ़ एवं दबंग प्रवृत्ति के व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम-1970 के तहत गुंडा घोषित करते हुए लखनऊ की सीमा से निष्कासित कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संबंधित व्यक्तियों की गतिविधियां कानून व्यवस्था के लिए लगातार चुनौती बनी हुई थीं। इसके मद्देनजर उनके खिलाफ जिलाबदर और थाना हाजिरी जैसी कार्रवाई की गई है।
लखनऊ पुलिस का कहना है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights