जौनपुर: बेसिक शिक्षा विभाग ने मनाया “स्व-गणना मेगा दिवस”


जौनपुर। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जनपद में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक प्रस्तावित मकान गणना कार्य को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “स्व-गणना अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को “स्व-गणना मेगा दिवस” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी Dr. Gorakhnath Patel ने स्वयं स्व-गणना कर अभियान की शुरुआत की और विभागीय कर्मचारियों को भी इसके लिए प्रेरित किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. पटेल ने अधिकारियों और कर्मचारियों की स्व-गणना भी कराई। उन्होंने कहा कि जनगणना किसी भी राष्ट्र की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और भविष्य की नीतियों का महत्वपूर्ण आधार होती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।
उन्होंने जनपद के सभी जिला समन्वयकों, खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों से अपील की कि वे स्वयं स्व-गणना करें और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक बनाएं।
डॉ. पटेल ने कहा कि डिजिटल माध्यम से होने वाली स्व-गणना प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समय बचाने वाली है। इससे आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights