ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में हाईकोर्ट पहुंचने पर उठे सवाल


Mamata Banerjee के अधिवक्ता की पोशाक में Calcutta High Court पहुंचने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में Bar Council of India ने पश्चिम बंगाल राज्य बार काउंसिल से जवाब तलब किया है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पूछा है कि ममता बनर्जी ने बार काउंसिल की सदस्यता कब ली थी और वर्तमान में उनका लीगल प्रैक्टिस स्टेटस क्या है। साथ ही उनसे जुड़े सभी संबंधित दस्तावेज 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी हाल ही में अधिवक्ता की पोशाक में कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया और कानूनी हलकों में इसको लेकर चर्चा तेज हो गई। इसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य बार काउंसिल से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को अदालत में अधिवक्ता के रूप में पेश होने के लिए संबंधित बार काउंसिल में नामांकन और वैध प्रैक्टिस स्टेटस आवश्यक होता है। अब सबकी नजर राज्य बार काउंसिल की रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights