जौनपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, मुंबई जाने से पहले टूटा परिवार का सपना


Jaunpur के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान यश गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार को Godan Express से मुंबई जाने वाला था और उसका टिकट भी पहले से बुक था। लेकिन मुंबई रवाना होने से पहले ही सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच नेवढ़िया थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights