मुंबई के एनेक्स मॉल में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

Mumbai के बोरीवली ईस्ट स्थित एनेक्स मॉल में आग लगने की खबर सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
प्रशासन और दमकल विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।