गंगा में नाव पर रोजा इफ्तार मामले में 8 आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत

वाराणसी। गंगा नदी के बीच नाव पर बैठकर रोजा इफ्तार करने के चर्चित मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 8 आरोपियों को जमानत दे दी है। अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से माफी भी मांगी गई।
बताया जा रहा है कि इस मामले में अभी भी करीब आधा दर्जन आरोपी जेल में बंद हैं, जिन्हें फिलहाल जमानत नहीं मिल सकी है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले गंगा नदी की धारा के बीच नाव पर बैठे रोजेदारों का इफ्तार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोप लगाया गया था कि इफ्तार के दौरान नॉनवेज खाने के बाद उसकी हड्डियां गंगा में फेंकी गई थीं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया था और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया था।