जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दबंगों का हमला, डॉक्टर और गार्ड घायल
ok
सुल्तानपुर। जिले के जिला अस्पताल स्थित इमरजेंसी वार्ड में दबंगों द्वारा जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।
घटना कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। अस्पताल परिसर में ही पुलिस चौकी मौजूद है, लेकिन घटना के समय चौकी पर ताला लटका मिला। इसी का फायदा उठाकर हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है।
घटना के बाद अस्पताल कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।