अखिलेश यादव के ट्वीट पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- “तेरही तक तो रुक जाते”

लखनऊ। सुभासपा प्रमुख Om Prakash Rajbhar ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष Akhilesh Yadav पर निशाना साधते हुए कहा कि भाई के निधन के बाद वह संवेदना और शोक के कारण किसी प्रकार की राजनीतिक टिप्पणी नहीं कर रहे थे, लेकिन अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद उन्हें जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि “कम से कम तेरही तक तो रुक जाना चाहिए था, लेकिन जब खुद राजनीति शुरू कर दी गई तो अब बोलना मजबूरी बन गया।”
उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में वह राजनीतिक बयानबाजी से बच रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया पर किए गए राजनीतिक ट्वीट के बाद प्रतिक्रिया देना आवश्यक हो गया। राजभर के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।
दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर चल रही यह सियासी तकरार अब चर्चा का विषय बनी हुई है और राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।