NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी, बायोलॉजी पेपर लीक की मास्टरमाइंड बताई जा रही टीचर गिरफ्तार


Central Bureau of Investigation ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंडारे को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, मनीषा मंडारे को बायोलॉजी पेपर लीक मामले का प्रमुख मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षिका का संबंध परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े नेटवर्क से बताया जा रहा है। सीबीआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक का नेटवर्क किन-किन लोगों तक फैला हुआ था और कितने अभ्यर्थियों तक प्रश्नपत्र पहुंचाया गया।
इससे पहले मामले में केमिस्ट्री एक्सपर्ट पीवी कुलकर्णी की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसियां लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं और पेपर लीक से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
गौरतलब है कि National Testing Agency द्वारा आयोजित नीट-यूजी परीक्षा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में शामिल है। पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights