जौनपुर में ओवरब्रिज के नीचे महिला का शव मिलने से सनसनी, पास में रोता मिला मासूम बच्चा


Jaunpur के सिटी रेलवे स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग के निकट ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला के शव के पास लगभग दो वर्षीय बच्चा रोता हुआ मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। देर रात करीब 11:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक नगर Ayush Srivastava, क्षेत्राधिकारी नगर Goldy Gupta तथा लाइन बाजार थानाध्यक्ष केके सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights