अहमदाबाद में पानीपुरी में हड्डी मिलने का दावा, दुकानदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना

गुजरात के अहमदाबाद से सामने आए एक वायरल वीडियो ने स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के रानीप इलाके में पानीपुरी खाने पहुंची एक महिला ने दावा किया कि उसकी प्लेट में हड्डी निकली, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अहमदाबाद नगर निगम के फूड विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित लारी को जब्त कर लिया। साथ ही संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
फूड विभाग ने लोगों से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।