सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का बयान, बोले- सड़क चलने के लिए है


Yogi Adityanath ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर कहा कि सड़कें आम लोगों के आवागमन के लिए होती हैं और वहां किसी को भी बाधा उत्पन्न करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नमाज निर्धारित स्थानों पर पढ़ी जानी चाहिए। यदि संख्या अधिक है तो शिफ्ट में नमाज पढ़ने की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मार्गों को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
सीएम योगी ने यह भी कहा कि प्रशासन पहले लोगों को समझाने का प्रयास करता है, लेकिन नियमों का पालन न होने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights