गन कल्चर पर सख्त हाईकोर्ट, बाहुबलियों की आपराधिक कुंडली तलब


Allahabad High Court ने प्रदेश में बढ़ते गन कल्चर और शस्त्र लाइसेंसों के दुरुपयोग को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कई प्रभावशाली नेताओं और बाहुबलियों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच के आदेश दिए हैं।
मामले में Brij Bhushan Sharan Singh, Raghuraj Pratap Singh, Dhananjay Singh, Sushil Singh और Vineet Singh समेत कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए हैं।
यह आदेश संतकबीर नगर निवासी Jai Shankar की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया गया। हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा है कि शस्त्र लाइसेंसों के आवंटन और नवीनीकरण में नियमों का कितना पालन किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि उत्तर प्रदेश में 10 लाख से अधिक शस्त्र लाइसेंस जारी हैं, जिनमें 6 हजार से ज्यादा लाइसेंस धारकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस जानकारी पर हैरानी जताते हुए हाईकोर्ट ने उन बाहुबलियों की पूरी आपराधिक कुंडली तलब की, जिनके नाम सरकारी हलफनामों में शामिल नहीं किए गए थे।
अदालत ने यह भी पूछा है कि किन-किन बाहुबलियों और प्रभावशाली व्यक्तियों को सरकारी सुरक्षा प्रदान की गई है और उसका आधार क्या है। मामले को लेकर अगली सुनवाई में सरकार से विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights