22 मई से लापता थी युवती… अब कुएं में मिला शव, जौनपुर के गांव में फैली सनसनी!


जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के धनुआ गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब 18 वर्षीय लापता युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि युवती 22 मई से लापता थी, जिसकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे। रविवार को गांव के एक कुएं में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights