मेरठ एनकाउंटर के बाद ‘फोटोशूट’ बना चर्चा का विषय! घायल गौकश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
मेरठ में 3 गौकशों का एनकाउंटर, पुलिस की कार्रवाई के बाद फोटोशूट बना चर्चा का विषय
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस कार्रवाई में तीन गौकश घायल हुए हैं, जिनमें साबिर, आरिफ और रिहान शामिल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि घायल गौकश साबिर की एनकाउंटर के बाद ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि फोटो किसी प्रोफेशनल फोटोशूट जैसी दिखाई दे रही है।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में आरिफ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जबकि रिहान पर भी गौकशी से जुड़े मामलों में कार्रवाई चल रही थी। हापुड़ निवासी साबिर के खिलाफ पशुक्रूरता और गौवध अधिनियम के तहत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से साबिर घायल हुआ है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
