आजमगढ़ में रिश्वतखोर दरोगा गिरफ्तार! 20 हजार लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा


आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दरोगा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। जैसे ही दरोगा ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।
घटना सिधारी थाना परिसर की बताई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई के बाद जिले में पुलिस विभाग की कार्यशैली को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights