बकरीद पर कुर्बानी के बाद मोसम नदी का पानी लाल, मालेगांव में बढ़ा तनाव

महाराष्ट्र के मालेगांव से बकरीद के मौके पर तनाव बढ़ने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुर्बानी के बाद मोसम नदी का पानी लाल दिखाई देने लगा, जिसके बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश फैल गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।