अवैध घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- खुद लौटें तो सरकार करेगी मदद

गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में रह रहे अवैध बांग्लादेशी नागरिक यदि स्वेच्छा से वापस लौट जाते हैं तो राज्य सरकार उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करेगी, बल्कि उनकी वापसी में मदद भी करेगी।
गुरुवार को गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार देश में मौजूद अवैध घुसपैठियों की पहचान करने, उन्हें हिरासत में लेने और निर्वासित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अमित शाह ने कहा कि जो लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगी।
गृह मंत्री के इस बयान के बाद अवैध घुसपैठ और सीमा सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है।