कोलकाता में कॉलेज के यूनियन रूम से लाखों रुपये की सड़ी-गली नकदी बरामद


कोलकाता: शहर के Surendranath College में उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज के यूनियन रूम से दो ट्रॉली बैगों में भरी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। जानकारी के अनुसार, बरामद नोटों में 2000, 500 और 100 रुपये के नोट शामिल हैं, जिनकी कई गड्डियां सड़-गल चुकी हैं और उनमें दीमक लगने के भी निशान मिले हैं।
मामले की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नकदी लंबे समय से यूनियन रूम में रखी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, यह रकम किसकी है और वहां कैसे पहुंची, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। बरामद नकदी की वास्तविक राशि और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।
फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights