लखनऊ एयरपोर्ट पर हाजियों का बुरा हाल, सामान चोरी होने का आरोप
लखनऊ। हज यात्रा से लौटे यात्रियों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर अव्यवस्था और सामान चोरी होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक महिला हाजी ने बताया कि उनके बैग से 5 सिल्वर रिंग, 6 परफ्यूम, सोने की दो नाक की कील, 5 हिजाब और बच्चों के खिलौने गायब हो गए हैं।
महिला का आरोप है कि सामान चोरी होने की शिकायत करने के बावजूद उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। पीड़ित यात्रियों का कहना है कि हज से वापसी के दौरान उनके सामान की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
घटना को लेकर यात्रियों में नाराजगी है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
KFD News