केराकत में गरजा बाबा का बुलडोजर, बंजर भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा


जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी बंजर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। न्यायालय के बेदखली आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।
उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सुनील कुमार की निगरानी में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों एवं भूमि माफियाओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण न करने और कानून का पालन करने की अपील की है।
क्रांति फाउंडेशन दूत, जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights