विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में वृहद वृक्षारोपण, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मिला जनसमर्थन


जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक चलाए जा रहे समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री A. K. Sharma ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए कपूर का पौधा रोपित किया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद Seema Dwivedi ने नीम, विधायक Dr. R. K. Patel ने पाकड़, पूर्व गृह राज्य मंत्री Kripashankar Singh ने पाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने पीपल, भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कचनार तथा नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष Manorama Maurya ने चकरेसिया का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण किया।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने महोगनी, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने गुलमोहर तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने अमलतास का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण करने की अपील की गई।
अपने संबोधन में मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण किया जा रहा है तथा आगामी वर्षाकाल में इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर डीएफओ प्रोमिला, डीडीओ, डीसी मनरेगा, जिला उद्यान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से क्षेत्रीय वनाधिकारी शालिनी चौरसिया, सुशील मिश्रा, रीता तिवारी, वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद यादव, वन रक्षक मारुति वर्मा, लक्ष्मीकांत यादव तथा जिला गंगा समिति के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights