‘सावधान, पेशकार साहब सो रहे हैं, कोई डिस्टर्ब न करें’ : बदलापुर तहसील का वीडियो वायरल

जौनपुर। जिले की बदलापुर तहसील से सामने आए एक वायरल वीडियो ने प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे वीडियो में एसडीएम न्यायालय में तैनात पेशकार आशीष श्रीवास्तव अपने कार्यालय में टेबल पर पैर फैलाकर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि किसी कार्य से तहसील पहुंचे एक फरियादी ने यह वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच सरकारी कार्यालयों में कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, ऐसे में कर्मचारियों का इस तरह कार्यालय में सोते हुए दिखाई देना व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के समय की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जानी बाकी है। मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights