भोपा थाना क्षेत्र में गंग नहर में दो शव मिलने से सनसनी
मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने गंग नहर में दो शव बहते हुए देखे। यह घटना गांव महमूदपुर माजरा के सामने की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहर में एक साथ दो शव बहते दिखाई देने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों की तलाश और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक शवों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शव कहां से बहकर आए हैं और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
पुलिस का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अपडेट का इंतजार…