देवबंद से संदिग्ध आतंकी नईम गिरफ्तार, MP-UP ATS का संयुक्त ऑपरेशन

देवबंद/सहारनपुर। मध्य प्रदेश एटीएस और उत्तर प्रदेश एटीएस की संयुक्त टीम ने एक बड़े अभियान के तहत सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र से नईम नामक एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने और संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता की आशंका है।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियां काफी समय से नजर रखे हुए थीं। पर्याप्त साक्ष्य और खुफिया सूचनाएं मिलने के बाद संयुक्त अभियान चलाकर उसे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके संपर्कों और नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और उसकी गतिविधियों का दायरा कितना व्यापक था। मामले में आगे की जांच जारी है।