अखिलेश यादव की पुत्री पर टिप्पणी मामले में FIR के आदेश, योगी ने सपा कार्यकर्ताओं को भी दी नसीहत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी बहन-बेटी के खिलाफ अभद्र या आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी समझाना चाहिए, जो सोशल मीडिया पर अन्य लोगों की बहन-बेटियों के खिलाफ अनुचित टिप्पणियां करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पक्षों को मर्यादा और शालीनता का पालन करना चाहिए तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करना चाहिए।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है और विभिन्न दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।