असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 विमान क्रैश, 5 वायु योद्धाओं की मौत
गुवाहाटी/जोरहाट। असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पांच वायुसेना कर्मियों की मौत हो गई, जबकि सह-पायलट घायल अवस्था में बच गया और उसका इलाज जारी है। वायुसेना के अनुसार विमान नियमित उड़ान पर था और उतरते समय दुर्घटना का शिकार हुआ। घटना के बाद राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। �