दुःखद समाचार असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना (IAF) के AN-32 परिवहन विमान हादसे में पांच वायु योद्धाओं ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।

हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत तथा अग्निवीरवायु दानिश आलम का निधन हो गया। सभी जवान राष्ट्रसेवा के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
देश उनकी वीरता, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगा।
शहीद वायु योद्धाओं को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। 🙏🇮🇳
“आपका यह बलिदान राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा।”