अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अयोध्या पुलिस का पैदल गश्त अभियान


अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अयोध्या पुलिस द्वारा लगातार सघन पैदल गश्त की जा रही है। आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की।
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।
अयोध्या पुलिस का कहना है कि अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights