दिल्ली : छात्र प्रदर्शन पर बढ़ी सख्ती 👉प्रदर्शनकारी संसद भवन के करीब पहुंचे 👉पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े


नई दिल्ली में छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र होता नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी संसद भवन के नजदीक पहुंच गए, जिसके बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
👉 भीड़ इतनी ज्यादा है कि चारों तरफ सिर्फ लोगों का जमावड़ा दिखाई दे रहा है।
👉 दिल्ली पुलिस ने रणनीति के तहत कई रास्तों पर बैरिकेडिंग कर भीड़ को अलग-अलग सड़कों की ओर डायवर्ट कर दिया है।
👉 संसद भवन की ओर जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह सील कर दिया गया है, जिससे कोई भी प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ पा रहा।
👉 स्थिति को देखते हुए इलाके में इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।
प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनज़र ये कदम उठाए गए हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights