फंडिंग के आरोपों के बीच जुनैद का बयान, “टॉप लीडरशिप मेरे साथ”
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच खाना वितरण को लेकर चर्चा में आए जुनैद ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों और फैल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “कुछ अफवाहें फैल रही हैं कि CJP की टॉप लीडरशिप मेरे साथ नहीं है, ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। टॉप लीडरशिप मेरे साथ है।”
जानकारी के अनुसार, मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले जुनैद पर आरोप है कि उन्होंने करीब 36 दिनों तक आंदोलनकारियों को फंडिंग के जरिए लाखों रुपये का भोजन उपलब्ध कराया। इस मामले में कई कथित सूचियां (लिस्ट) भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
हालांकि, इन वायरल सूचियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर स्पष्ट किया गया है कि जांच एजेंसियां और न्यायिक प्रक्रिया जो भी निष्कर्ष निकालेगी, वही मान्य होगा।