यूपी में 41 PCS अधिकारियों का तबादला, जौनपुर को मिला नया सिटी मजिस्ट्रेट



लखनऊ/जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस क्रम में महिपाल सिंह को जौनपुर का नया सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
वहीं, जौनपुर में एसडीएम के पद पर तैनात श्रीमती बिंदु लता का प्रमोशन करते हुए उन्हें एडीएम कानपुर नगर के पद पर भेजा गया है।
सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिया गया बताया जा रहा है। तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।