नोएडा मेट्रो में हंगामा, विवादित टिप्पणी पर यात्री की पिटाई
नोएडा। नोएडा मेट्रो में उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक युवक द्वारा कथित रूप से सेना और सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की टिप्पणी सुनते ही मेट्रो में मौजूद अन्य यात्रियों में आक्रोश फैल गया।
बताया जा रहा है कि देखते ही देखते मामला बढ़ गया और कई यात्रियों ने मिलकर उक्त युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान मेट्रो में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और घटना की सत्यता की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।