उमर अब्दुल्ला-पायल अब्दुल्ला का तलाक मंजूर, सुप्रीम कोर्ट ने दी सहमति

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी अलग रह रही पत्नी पायल अब्दुल्ला के बीच आपसी सहमति से तलाक को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। दोनों पिछले करीब 17 वर्षों से अलग रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाह समाप्त करने का निर्णय लिया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम मुहर लगा दी। इस फैसले के साथ ही लंबे समय से लंबित यह पारिवारिक मामला अब औपचारिक रूप से समाप्त हो गया है।
उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के बीच काफी समय से अलगाव की स्थिति बनी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद दोनों के बीच कानूनी रूप से वैवाहिक संबंध समाप्त हो गए हैं।