यूपी: भक्ति का अनोखा रूप, शिवभक्त ने दांतों से खींची कार
अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। सावन माह में शिवभक्ति के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में अलीगढ़ जिले के रहने वाले नरेंद्र ने अपनी अनोखी भक्ति से सबका ध्यान खींचा है।
नरेंद्र 10 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुए, लेकिन खास बात यह रही कि उन्होंने पूरी यात्रा कार को दांतों से खींचते हुए शुरू की। उनकी इस अनूठी कांवड़ यात्रा को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ जुट रही है।
शिवभक्त नरेंद्र की यह श्रद्धा और संकल्प लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इसे आस्था का अद्भुत उदाहरण मान रहे हैं।