हरिद्वार: गंगा में डूबते युवक की SDRF जवान ने बचाई जान


हरिद्वार/उत्तराखंड। नोएडा (उ.प्र) निवासी एक शिवभक्त हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर स्नान के दौरान गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। अचानक आई इस स्थिति से घाट पर अफरा-तफरी मच गई।
इसी दौरान मौके पर मौजूद उत्तराखंड पुलिस के SDRF जवान ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जवान की तत्परता और साहस से एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने SDRF जवान की सराहना की। युवक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights