समाजवादी पार्टी जौनपुर की मासिक बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

जौनपुर, 1 अगस्त। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर की मासिक बैठक जिला कार्यालय, सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने संगठन की मजबूती पर विशेष बल देते हुए कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को पहुंचाएं।
बैठक में पूर्व विधायक राजनारायण बिंद, लालबहादुर यादव, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, दीपचंद राम, कलीम अहमद, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर, जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव, नेपाल राजेंद्र यादव ‘टाइगर’, उमाशंकर पाल, इरशाद मंसूरी, सुशील श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र यादव, लाल मोहम्मद रैनी, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, कैलाशनाथ यादव, अजय त्रिपाठी सहित अनेक नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
इस दौरान मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के नद्दीरामपुर निवासी अशोक मिश्रा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
बैठक के उपरांत समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव ऊषा जायसवाल के पूज्य पिता बसंतलाल गुप्ता एवं जनपद के अन्य पीडीए परिवारों में हुए निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
बैठक में सुशील दुबे, श्रवण जायसवाल, राजकुमार पाल, दिनेश यादव फौजी, ऋषि यादव, योगेंद्र यादव, दीपक यादव पप्पू, कमाल आजमी, राजेंद्र प्रसाद यादव, रामाशंकर यादव, धीरज बिंद, मनीष निषाद, सोनी सेठ, शबीना बेगम, आरिफ अंसारी, नदीम अंसारी, अजय रंजन यादव, धीरज यादव, भानु प्रताप, आसिफ शाह, आजाद यादव, मुनव्वर अली, दशरथ अहीर, विनय विश्वनाथ, अनुज दुबे, आदित्य नारायण सोनकर, आतिश सोनकर, राजनाथ यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।