पुलिस का बड़ा एक्शन: 96 किलो से अधिक दोहरा-तम्बाकू की खेप बरामद

जौनपुर। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के रुहट्टा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में दोहरा और तम्बाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान उमरपुर रुहट्टा निवासी परविन्दर सिंह के कब्जे से 48 किलोग्राम खुला दोहरा, 47 किलोग्राम पाउच तथा लगभग 1.5 किलोग्राम सूखा तम्बाकू बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, उपनिरीक्षक राहुल रंजन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।