हिमस्खलन में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पीक की मौत, दो साथियों की भी गई जान


नई दिल्ली/अंतरराष्ट्रीय। मशहूर पर्वतारोही निर्मल पीक की हिमस्खलन (एवलॉन्च) की चपेट में आने से मौत हो गई है। इस दुखद हादसे में उनके दो अन्य साथी भी जान गंवा बैठे।
इस घटना की पुष्टि उनके एडवेंचर ग्रुप ‘एलीट एक्सपेड’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर की है। पोस्ट में बताया गया कि अभियान के दौरान अचानक आए हिमस्खलन ने टीम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई।
निर्मल पीक अपनी साहसिक उपलब्धियों और कठिन पर्वत अभियानों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights