राहुल गांधी पर साक्षी महाराज का तीखा हमला, प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर विवादित बयान


उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी की राष्ट्रभक्ति और प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की।
साक्षी महाराज ने कहा कि “विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता और उसे देश की बागडोर नहीं दी जा सकती।” उन्होंने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी को बचपन से ही प्रधानमंत्री बनने की बात बताई गई थी, लेकिन वह इस पद तक कभी नहीं पहुंच पाएंगे।
उन्होंने आगे कहा, “वह एक बड़े राजनीतिक परिवार से आते हैं। उन्हें जन्म के समय ही बता दिया गया था कि तुम प्रधानमंत्री बनोगे, लेकिन मैं आज लिखकर दे सकता हूं कि राहुल गांधी किसी भी जन्म में प्रधानमंत्री नहीं बन सकते।”
साक्षी महाराज के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights