मेरठ (उत्तर प्रदेश)। कांवड़ियों का उत्पात: पुलिस जीप से बाहर खींचकर सिपाहियों की पिटाई, कपड़े फाड़े

हल्की टक्कर के बाद भड़का विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचे सादे वर्दी के सिपाहियों पर हमला
मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दर्जन से अधिक कांवड़ियों ने पुलिस जीप से बाहर निकालकर दो सिपाहियों की जमकर पिटाई कर दी और उनके कपड़े तक फाड़ दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार की कांवड़ से हल्की टक्कर हो गई थी, जिसके बाद मौके पर विवाद खड़ा हो गया। इसी दौरान सादे वर्दी में पहुंचे सिपाही अरविंद और दिनेश ने स्थिति को संभालने और बीच-बचाव का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जिससे आक्रोशित कांवड़ियों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया।
हमले में दोनों सिपाहियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा करीब 24 घंटे तक इस मामले को दबाए रखने की कोशिश की गई और खबर लिखे जाने तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
फिलहाल मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं, जबकि आधिकारिक स्तर पर कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights