संसद के मॉनसून सत्र के 12वें दिन भी हंगामा जारी


नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र के 12वें दिन भी दोनों सदनों में जोरदार हंगामा देखने को मिला। गृहमंत्री के बयान और कथित चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर विपक्षी सांसदों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
विपक्ष ने संसद परिसर स्थित मकर द्वार पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सांसदों ने इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की मांग की और सरकार से जवाब देने की अपील की।
हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित रही और कई बार स्थगित करनी पड़ी। सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के चलते सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights