वाराणसी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो आरोपी घायल, एसओजी प्रभारी भी जख्मी


वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के लौटूबीर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र में चांदी की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पुलिस से आमने-सामने भिड़ंत हुई।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। वहीं इस दौरान एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह भी घायल हो गए। उनके दाहिने हाथ में गोली लगने की पुष्टि हुई है।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights